Himachal Accident: शादी से लौट रहे थे 5 लोग, खाई में गिरी गाड़ी; 4 की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार हादसे में राहुल राणा (25) पुत्र जगदीश चंद, बाल कृष्ण पुत्र ढीक राम, विकास उर्फ विक्की पुत्र हीरा सिंह तथा गुंजन पुत्र राम प्रकाश की मौत हुई है।

8

Himachal Accident: कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा निगान-धारीपुर सड़क मार्ग पर सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार पांच लोग एक गाड़ी में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रामपुर रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi ने 3,567 चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- अब योग्य युवाओं को मिल रही नौकरी

पुलिस के अनुसार हादसे में राहुल राणा (25) पुत्र जगदीश चंद, बाल कृष्ण पुत्र ढीक राम, विकास उर्फ विक्की पुत्र हीरा सिंह तथा गुंजन पुत्र राम प्रकाश की मौत हुई है। चारों मृतक जाबो, डाकघर कराणा, तहसील आनी जिला कुल्लू के निवासी थे।

वहीं, सुरेश कुमार (29) पुत्र मोहन लाल, निवासी जाबो, डाकघर कराणा तहसील आनी गंभीर रूप से घायल हुआ है। चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रामपुर रेफर किया है।

इसे भी पढ़ें: Nepal Weather: नेपाल में शुक्रवार से रविवार तक भारी बारिश का अलर्ट, 42 जिलों में बाढ़-भूस्खलन का खतरा

एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे पर विधायक लोकेन्द्र कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.