Nepal Weather: नेपाल में शुक्रवार से रविवार तक भारी बारिश का अलर्ट, 42 जिलों में बाढ़-भूस्खलन का खतरा

विभाग के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक गंडकी और लुंबिनी प्रदेश में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इन दोनों प्रदेशों में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

13

Nepal Weather: नेपाल के मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को विशेष मौसम बुलेटिन में आगामी शुक्रवार से रविवार तक देश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

विभाग के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक गंडकी और लुंबिनी प्रदेश में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इन दोनों प्रदेशों में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मधेश प्रदेश को छोड़कर छह प्रदेशों के 42 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का जोखिम अधिक बताया गया है।

इसे भी पढ़ें: Italy Burqa Ban: इटली ने कसा नकाब पर शिकंजा, क्या अब भारत में भी शैक्षणिक संस्थानों में बंद होगा हिजाब और बुर्का?

मौसम विभाग ने गंडकी प्रदेश के सभी 11 जिलों को ऑरेंज अलर्ट में रखा है। लुंबिनी प्रदेश के 12 जिलों में से रोल्पा, बांके और बर्दिया को छोड़कर बाकी सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मधेश, कोशी, बागमती और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश, जबकि कर्णाली प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने 35 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसका अर्थ है कि इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है और लोगों को मौसम संबंधी सूचनाओं पर नजर रखते हुए नियमित रूप से अपडेट रहने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Sadan Ganesh Utsav की धूम, मोदक ने जीता सबका दिल

मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के मौसमविद् रोजन लामिछाने ने बताया कि मौजूदा स्थिति के आधार पर अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश होने और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की भी संभावना है। निम्न दबाव वाले क्षेत्र का प्रभाव बुधवार से पूर्वी नेपाल में पड़ने की संभावना है, इसलिए हम नियमित निगरानी कर रहे हैं। यदि किसी विशेष क्षेत्र में बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना दिखी, तो रेड अलर्ट भी जारी किया जाएगा।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.