मानखुर्द हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मानखुर्द में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक महिला की जान चली गई।

177

मुंबई (Mumbai) के मानखुर्द (Mankhurd) इलाके में 29 अप्रैल 2023 को एक 31 वर्षीय महिला (Woman) की गोली मारकर (Shot Dead) हत्या करने के मामले में दो फरार आरोपियों (Accused) को 30 अप्रैल को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। वहीं, इन दोनों आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है।

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मानखुर्द में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक महिला की जान चली गई, इसका नाम था। फरजाना इरफान शेख हैं।

गोली लगने से महिला की मौत
दरअसल, 29 अप्रैल की मुंबई के मानखुर्द के इंदिरा नगर मंडल इलाके में दो परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान महिला के पति और बेटे ने फायरिंग कर दी थी। जिससे फरजाना इरफान शेख के सीने में गोली लग गई। इसके तुरंत बाद, पीड़िता को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बेटा बाप पुलिस हिरासत में
पुलिस के मुताबिक घटना 29 अप्रैल शनिवार शाम करीब 6:35 बजे की है। आरोपियों की पहचान सोनू सिंह उम्र 55 और उसके बेटे अतिस सिंह उम्र 25 के रूप में हुई है। अब दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को गोली मारने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। कल गिरफ्तार किए गए लोगों को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.