Nepal : नेपाल ने 2023 में 209 चीनी नागरिकों को किया निर्वासित

97

Nepal: नेपाल (Nepal) के गृह मंत्रालय (home Ministry) ने 2023 में 209 चीनी नागरिकों को देश से निर्वासित (deported) किया था। नेपाल के अध्यागमन विभाग के मुताबिक इन चीनी नागरिकों को वीजा समाप्त होने के बाद भी लम्बे समय से नेपाल में रहने, अवैध धंधों (illegal businesses) में शामिल होने, फर्जी पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा के दुरुपयोग का आरोप में देश से निष्कासित किया गया था।

अध्यागमन विभाग की ओर जारी की सूची के मुताबिक निर्वासित किए गए चीनी नागरिकों में अधिकांश वीजा एक्सपायर होने के बाद भी महीनों तक रुकने वाले शामिल हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले वर्ष 209 चीनी नागरिकों के अलावा विभिन्न देशों के 412 विदेशियों को भी अलग-अलग कारणों से निष्कासित किया गया है।

Budget 2024: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा बजट सत्र

गृह मंत्रालय ने के लिए निष्कासन बताए ये कारण
गृह मंत्रालय की सूची के मुताबिक ड्रग मामलों में 10 लोगों को, फर्जी पासपोर्ट में 5 लोगों को, विदेशी मुद्रा गबन में 10 लोगों को, विभिन्न जालसाजी गतिविधियों में शामिल 4 लोगों को, अपहरण में शामिल 1 व्यक्ति को, संगठित अपराध में 6 लोगों को निष्कासित किया गया है। इसी तरह बहुविवाह, यौन अपराधों में संलिप्त 5 चीनी नागरिकों को निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा 150 से अधिक चीनी नागरिकों को वीजा समाप्ति के बाद भी अवैध रूप से रहने के कारण निष्कासन किया गया है।

Gyanvapi Case: व्यासजी के तहखाने में पूजा पाठ करने की याचिका पर आज होगा फैसला

इन देशों के लोग भी निष्कासित
गृह मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि चीनी नागरिकों के अलावा 37 अमेरिकी, बांग्लादेश और उज्बेकिस्तान से 19-19, ब्रिटेन से 18, श्रीलंका से 11 स्वीडन और पाकिस्तान से 10-10 नागरिकों को निष्कासित कर दिया गया है। इसी तरह अफगानिस्तान से 9, जर्मनी, दक्षिण कोरिया से 8-8 और कनाडा से 7 लोगों को निकाला है। ऐसे ही फ्रांस से 6 इटली, नाइजीरिया, रूस और यमन से भी 5-5 व ऑस्ट्रेलिया, ईरान और जापान से भी 4-4 लोगों को निष्कासित किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.