Budget 2024: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा बजट सत्र

उन्होंने बताया कि अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक होगा। एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।

133

Budget 2024: संसद का बजट सत्र (Parliament Budget Session) आज से शुरू होगा। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के अभिभाषण से होगी। वो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस सत्र में कुल आठ बैठक प्रस्तावित हैं। एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री (Parliamentary Affairs Minister) प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने दी।

सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र
उन्होंने बताया कि अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक होगा। एक फरवरी को वित्तमंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अंतरिम बजट पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी।

Gyanvapi Case: व्यासजी के तहखाने में पूजा पाठ करने की याचिका पर आज होगा फैसला

लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को होगा समाप्त
वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.