Lok Sabha elections: कांग्रेस के धार्मिक आधार पर आरक्षण को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने की नाकाम कोशिश के बाद अब कांग्रेस भारतीयों को उनके चमड़ी के रंग के आधार पर बांटना चाह रही है।

53

Lok Sabha elections: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के मेंटर द्वारा भारतीयों को चीनी, अफ्रीकन, अरब और अंग्रेज कहना बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। इससे एक बार फिर स्पष्ट होता है की कांग्रेस ने कभी पूरे भारत को एक नहीं माना बल्कि हमेशा टुकड़ों में देखा है।

कांग्रेस भारतीयों को बांटना चाहती हैः अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने की नाकाम कोशिश के बाद अब कांग्रेस भारतीयों को उनके चमड़ी के रंग के आधार पर बांटना चाह रही है। कभी जातिवाद,कभी क्षेत्रवाद, कभी धार्मिक आधार पर भेद-भाव, कभी उत्तर-दक्षिण में बंटवारा, और अब भारत के निवासियों में रंगभेद…आख़िर कांग्रेस भारत को बाँटने की राजनीति क्यों करती है? इन घिनौनी साज़िशों से कांग्रेस क्या हासिल करना चाहती है?

सैम पित्रोदा पर साधा निशाना
अनुराग ठाकुर ने 8 मई को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी दौरे के बीच मीडिया कर्मियों से बातचीत में ये बाते कहीं। अनुराग ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ ज़िला बिलासपुर में विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी के गाइड सैम पित्रोदा कब तक भारतीयों का यूं ही अपमान करते रहेंगे। कभी आप भारतीयों की संपत्ति हड़प कर अपने वोट बैंक को देने की बात करते हैं तो कभी भारतीयों की तुलना चीनियों और अफ्रीकियों से करते हैं। यह कैसी मानसिकता है?

Lok Sabha Elections: नड्डा ने किया मंडी लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार, कंगना के लिए कही यह बात

मोदी सरकार का नाराः सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ चली है। मोदी जी ने अपने विकास की योजनाओं में कभी नहीं पूछा कि कौन हिंदू है, कौन मुसलमान है, कौन सिख है और कौन ईसाई है। सभी को समान रूप से विकास का लाभ मिला है। हमारी सरकार में तो सिर्फ वंचित वरीयता में थे। मगर कांग्रेसी धर्म के आधार पर मुसलमान को एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण काट कर देने पर तुले हैं। लेकिन जब तक भारतीय जनता पार्टी है तब तक हम कांग्रेस को हमारे एससी, एसटी और ओबीसी भाइयों का हक छीन कर मुसलमानो को नहीं देने देंगे।

ये नया भारत है
अनुराग ठाकुर ने फारूक अब्दुल्ला के ”पाकिस्तान के पास एटम बम” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज का भारत वो पुराना भारत नहीं है, जो अपने जांबाज जवानों के हुतात्मा होने पर चुप बैठेगा। आज हमारी बेटियां भी हाथों में एक के 47 लेकर दुश्मनों को कब्रिस्तान तक पहुंचा रही हैं। पहले पाकिस्तानी हमारे सैनिकों का गला काट लेते थे और कांग्रेस की निठल्ली और निकम्मी सरकार हाथ पर हाथ धर कर बैठी रहती थी। मगर आज हम आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.