मुंबई : मेट्रो ट्रेन सेवा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, कई इलाकों में जलभराव

समुद्र के आसपास करीब 55 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और चार मीटर से उंची लहरें उठ रही हैं। इससे समुद्र किनारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुंबई में आज दोपहर में हुई घनघोर बारिश की रफ्तार थम नहीं रही है, इससे लालबाग, हिंदमाता सर्कल, गांधी मार्केट, दादर आदि इलाके जलमग्र हो गए हैं। पश्चिमी उपनगर में अंधेरी और मिलन सब वे लबालब भर गए हैं।

416

मुंबई में पिछले दो घंटे से हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मेट्रो ट्रेन सेवा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की गई है, जबकि लोकल ट्रेन सेवा काफी लेट चल रही है। अंधेरी सब वे और मिलन सबवे में जलभराव हो जाने से सडक़ ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है। मुंबई नगरनिगम कर्मी पंपिंग के सहयोग से जलनिकासी का प्रयास कर रहे हैं।

समुद्र के आसपास करीब 55 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और चार मीटर से उंची लहरें उठ रही हैं। इससे समुद्र किनारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुंबई में आज दोपहर में हुई घनघोर बारिश की रफ्तार थम नहीं रही है, इससे लालबाग, हिंदमाता सर्कल, गांधी मार्केट, दादर आदि इलाके जलमग्र हो गए हैं। पश्चिमी उपनगर में अंधेरी और मिलन सब वे लबालब भर गए हैं। इससे सबवे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मरोल में भी कई जगह जलभराव हो गया है।

इसी तरह पूर्वी उपनगर में विद्याविहार, कांजुरमार्ग, मुलुंड आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। मुंबई नगर निगम की ओर से आम नागरिकों को सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें – चौथी औद्योगिक क्रांति के युग में रोजगार की मुख्य प्रेरक है प्रौद्योगिकी – पीएम मोदी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.