मणिपुर हिंसाः बीरेन सरकार ने कुकी उग्रवादियों के खिलाफ लिया सख्त निर्णय

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 27 मई की रात फिर से हिंसा भड़कने पर कड़ा रुख अपनाया है। वे इसके लिए कुकी उग्रवादियों को जिम्मेदार मानते हैं।

146

मणिपुर सरकार ने लगातार हिंसा से बाज न आने वाले कुकी उपद्रवियों को उग्रवादी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर में आम नागरिकों पर कुकी उग्रवादियों के हमलों की कड़ी निंदा की है।

कुकी उग्रवादियों से नाराज हैं मुख्यमंत्री बीरेन सिंह
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह 28 मई को इंफाल में राज्य सचिवालय में पत्रकारों वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मणिपुर में नए सिरे से हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री सिंह ने कुकी उपद्रवियों को उग्रवादी करार करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, वह बार-बार कुकी समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, इसके बाद भी वे नागरिकों पर हमला करना जारी रखे हैं। उन्होंने कहा कि घातक हिंसा में कम से कम 33 कुकी उग्रवादी मारे गए हैं।

जानिये, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन को एक माह में पहुंचे कितने लाख तीर्थयात्री

हेलीकॉप्टर से निगरानी
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि 27 मई की रात हमले में शामिल कुकी उग्रवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर से निगरानी अभियान शुरू किया गया था। अप्रत्याशित रूप से कुकी उग्रवादियों ने राज्य के कई हिंसा प्रभावित हिस्सों में घरों में आग लगा दी। कुकी उपद्रवियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई में दो लोगों की मौत हुई है जबकि कई नागरिक घायल हुए थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.