बिहारः चाचा-भतीजे के खिलाफ भाजपा का संपर्क अभियान, प्रदेश अध्यक्ष ने किया ये एलान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी ने विरोधी दलों के सिद्धांत विहीन एकजुटता के खिलाफ जमीनी स्तर पर कमर कस ली है।

164

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय के बीहट चांदनी चौक पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

पटना से खगड़िया जा रहे प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बीहट चांदनी चौक पर कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर रूके। जहां कि वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र कुमार अमर, मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद एवं जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

30 मई से 30 जून तक चलेगा भाजपा का अभियान
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने विरोधी दलों के सिद्धांत विहीन एकजुटता के खिलाफ जमीनी स्तर पर कमर कस ली है। आगामी 30 मई से 30 जून तक भाजपा कार्यकर्ता महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से गांव-गांव में जाकर जनता जनार्दन से संपर्क करेंगे। जिसमें लोगों को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विपक्षी दलों की हकीकत बताई जाएगी।

पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसफ ने ऐसे खदेड़ा

चाचा-भतीजे के कुशासन के खिलाफ शंखनाद
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह अभियान चाचा-भतीजे के कुशासन के खिलाफ शंखनाद करेगी। चाचा-भतीजे की सरकार ने गरीब गुरबों के नाम पर जातीय विद्वेष की राजनीति कर बिहार को रसातल में पहुंचा दिया है। जनहित में काम करने के बदले चाचा प्रधानमंत्री बनने का दिवास्वप्न देख रहे हैं, तो भतीजा उन्हें किसी तरह कुर्सी से हटाने का प्रयास कर रहा है। अब बिहार की जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.