National Cleanliness Award: लगातार सातवीं बार इस शहर ने जीता स्वच्छता का राष्ट्रीय अवॉर्ड, जानें कौन सा राज्य बना सबसे स्वच्छ

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में मध्य प्रदेश ने देश का सबसे स्वच्छ राज्य के दूसरे स्थान का पुरस्कार जीता। पिछले साल मप्र पहले स्थान पर रहा। महाराष्ट्र ने पहला और छत्तीसगढ़ ने तीसरे स्थान पर रहा।

171

National Cleanliness Award:स्वच्छता सर्वेक्षण-2023(Sanitation Survey-2023) में इंदौर (Indore) ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। इंदौर को सूरत (Surat) के साथ संयुक्त रूप से देश का सबसे स्वच्छ शहर (cleanest city) का अवॉर्ड मिला है, जबकि तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र का नवी मुम्बई (Navi Mumbai) शहर रहा। इंदौर को लगातार सातवीं बार यह अवार्ड मिला है। राज्यों की श्रेणी में स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को देश के दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस बार मध्य प्रदेश को कुल छह राष्ट्रीय अवॉर्ड मिले हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मध्य प्रदेश के सीएम ने लिया अवॉर्ड
गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ये अवॉर्ड-2023 प्रदान किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त हर्षिका सिंह भी मौजूद रहे।

महाराष्ट्र सबसे स्वच्छ राज्य
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में मध्य प्रदेश ने देश का सबसे स्वच्छ राज्य के दूसरे स्थान का पुरस्कार जीता। पिछले साल मप्र पहले स्थान पर रहा। महाराष्ट्र ने पहला और छत्तीसगढ़ ने तीसरे स्थान पर रहा। महू कैंटोनमेंट बोर्ड को देश का सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड का पुरस्कार मिला। इसके अलावा पश्चिम जोन में 50 हजार आबादी वाले शहरों में बुधनी, स्वच्छ राजधानी में भोपाल के अलावा अमरकंटक शहर को पुरस्कृत किया गया है।

यह भी पढ़ें – Manipur: गोलीबारी में चार की मौत, सुरक्षाबलों ने सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.