मुंबई के लिए अगले चार दिन भारी, जान लें मौसम विभाग की चेतावनी

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। यह आम लोगों की कयासबाजी नहीं, बल्कि भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) की मुंबईकरों के लिए चेतावती भरी हिदायत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और नागपुर के लिए आने वाले 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

124

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। यह आम लोगों की कयासबाजी नहीं, बल्कि भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) की मुंबईकरों के लिए चेतावती भरी हिदायत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और नागपुर के लिए आने वाले 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 5वें दिन कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मुंबई में, IMD ने  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने एक ट्वीट में कहा, ‘अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी। अगले 5 दिनों में मौसम खराब होने का संकेत दिया है। आईएमडी के अनुसार मुंबई में अगले 4-5 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस महानगर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

कल से ही मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो रही है। आईएमडी के अनुसार मुंबई उपनगर में रविवार की सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच 9.5 मिमी बारिश हुई। सुबह 6 बजे 155.5 मिमी, सुबह 7 बजे 9.5 मिमी से बढ़कर 165 मिमी बारिश हुई। इस प्रकार मुंबई शहर में 104 मिमी और पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 123 मिमी और 139 मिमी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी मध्य और राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 25-28 जून के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में और 25-28 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों (पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर) में अलग-अलग गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 25-28 जून के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग भारी/बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 26 जून तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में और पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 25-28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश होगी।

यह भी पढ़ें – काशी, कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के इन 43 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.