दिल्ली में फिर दिल दहला देने वाली घटना, गीता कालोनी में महिला के शव के टुकड़े मिले

दिल्ली के गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास एक महिला का शव मिला है। शव के कई टुकड़े फ्लाईओवर के आसपास बिखरे हुए थे।

140

दिल्ली में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां गीता कालोनी में फ्लाईओवर के पास एक महिला का शव मिला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शव के कई टुकड़े फ्लाईओवर के आसपास बिखरे हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को 12 जुलाई की सुबह 9.15 बजे दी गयी। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

महिला की उम्र 35 से 40 साल 
डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने कहा, यह शव एक महिला का है। उम्र करीब 35-40 के आसपास है, लेकिन इसकी पुष्टि ऑर्थो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगी। फिलहाल सिटी थाने में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सबूत जुटाने के लिए इलाके में तलाशी ली जा रही है। अब तक दो जगहों पर शव मिले हैं।

16 वर्षीय साक्षी के साथ घटी थी दिल दहला देने वाली घटना
28 मई को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वारदात में आरोपी मुस्लिम युवक साहिल साक्षी के साथ मारपीट कर रहा था। साहिल साक्षी पर  चाकू से 20 और  पत्थर से 6 वार करता दिख रहा था। पुलिस के अनुसार, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन 28 मई को दोनों के बीच किसी वजह से झगड़ा हो गया, जिसके चलते साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी।

एमपी में तिलक लगाने पर स्कूल की तकरार, छात्रों को दे‌ दिया ऐसा दंड

श्रद्धा वाकर कांड
पिछले साल मई में श्रद्वा वाकर हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया था। 18 मई 2022 को आफताब नाम के आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को 35 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया था। फिर उन्हें जंगल में फेंक दिया था। आफताब लगातार 18 दिनों तक उसी कमरे में सोया, जहां श्रद्धा के शरीर के अंग फ्रिज में रखे थे। इतना ही नहीं, वह रोज फ्रिज खोलता था और श्रद्धा का कटा हुआ सिर देखता था। उसे 12 नवंबर 2022 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.