रेल यात्री ध्यान दें! खरावड़ स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेल होने से कई रेलसेवाएं रद्द

खरावड़ स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

67

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के खरावड़ स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई है।

मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण गाड़ी संख्या 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 7 अगस्त को रोहतक तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रोहतक -दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा रोहतक तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रोहतक -दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा रोहतक से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा रोहतक से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04089 नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा 7 अगस्त, गाड़ी संख्या 04084 हिसार-जिंद रेलसेवा 8 अगस्त, गाड़ी संख्या 14724 भिवानी-कानपुर सात अगस्त, गाड़ी संख्या 04500 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा सात अगस्त, गाड़ी संख्या 04499 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा सात अगस्त, गाड़ी संख्या 04283 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा सात अगस्त, गाड़ी संख्या 04990 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा आठ अगस्त को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेलसेवा वाया दिल्ली-पानीपत-जींद होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर रेलसेवा वाया दिल्ली सराय रोहिल्ला-पानीपत-जींद होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी रेलसेवा वाया नई दिल्ली-रोहतक होकर संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा-गोरखपुर रेलसेवा वाया हिसार-जाखल-जींद- पानीपत-नई दिल्ली होकर संचालित होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.