पालघरः आदिवासी महिला को ईसाई बनने का दे रहे थे लालच, अब भुगत रहे हैं किए की सजा

सारावली के तलवपाड़ा की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि चार लोग 5 अगस्त को उसके घर आए और उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए समझाया तथा धर्म परिवर्तन के लिए पैसे की भी पेशकश की।

84

पालघर के दहानू में एक आदिवासी महिला को ईसाई धर्म अपनाने के लिए विवश करने का प्रयास करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए कहा कि सारावली के तलवपाड़ा की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि चार लोग 5 अगस्त को उसके घर आए और उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए समझाया तथा धर्म परिवर्तन के लिए पैसे की भी पेशकश की।

इनके खिलाफ मामला दर्ज
आरोपियों में क्लामांट बैला (37), करिम्मा फिलिप्स (53), पिंकी कौर शर्मा (36) और परशुराम शिंगदा (24) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

धर्म परिवर्तन के आरोप के बाद हंगामा
राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। उनका आरोप है,कि कुछ मिशनरियों द्वारा दहानू-सावटा गांव के रुस्तमजी कॉलेज के पास हिन्दू परिवारों को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन का कार्य किया जा रहा था। उन्हें जैसे ही इसकी जानकारी मिली उनकी टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद धर्म परिवर्तन करवाने आये ईसाई मिशनरियों के लोगों के साथ साथ नकदी व ईसाई धर्म की धार्मिक किताबों के साथ ही एक पूरी सूची बनाई हुई मिली। राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ और विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने सभी को पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौप दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.