भाजपा प्रवक्ता चित्रा वाघ और विधायक सुरेश धस के खिलाफ एफआईआर! जानें, क्या है मामला

चित्रा वाघ ने कहा राजनीतिक जीवन में इस तरह की समस्याएं आनी स्वाभाविक हैं। इसलिए, हम ऐसी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार हैं।

113

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता चित्रा वाघ और विधायक सुरेश धस के विरुद्ध औरंगाबाद जिले के जिंसी पुलिस स्टेशन में बीती रात राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जिंसी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने 18 जून देर रात जिंसी पुलिस स्टेशन में चित्रा वाघ और सुरेश धस के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। युवती ने शिकायत में कहा है कि चित्रा वाघ के दबाव की वजह से ही उसने राकांपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। चित्रा तथा सुरेश ने उसे ऐसा न करने पर बर्बाद करने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें – ऐसे हिंदी बनी संयुक्त राष्ट्र की भाषा

चित्रा वाघ ने कहा थाः
इस पर चित्रा वाघ ने 19 जून को कहा राजनीति करते समय ऐसी घटनाएं या अनुभव नए नहीं हैं। हमने पहले दिन से युवती की मदद की है। हम जहां भी जांच एजेंसी बुलाएंगी, जाएंगे और जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में इस तरह की समस्याएं आनी स्वाभाविक हैं। इसलिए, हम ऐसी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार हैं।

महबूब शेख पर महापाप का मामला दर्ज
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले महबूब शेख पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इसके बाद महबूब शेख के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला 28 दिसंबर, 2020 को सिडको पुलिस स्टेशन, औरंगाबाद में दर्ज कराया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.