जुमे की नमाज के बाद उपद्रव मामलाः जानिये, उत्तर प्रदेश में अब तक कितने चढ़े पुलिस के हत्थे

जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में 21 पुलिसकर्मी और 14 आम नगारिक घायल हो गए थे।

86

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद बीते दो 17 जून को हुए उपद्रव के मामले में अब तक 415 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं।

415 लोग गिरफ्तार
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के अनुसार, जुमे की नमाज के बाद तीन जून और दस जून को हुए उपद्रव मामले में अब तक 415 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में अब तक सबसे अधिक गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई है, जहां से 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें – आतंकी नजर कैसे न लगे? प्रशासन चुप, झोपड़ पट्टी दादा ने गुपचुप इस समुद्र में बना दी झोपड़ पट्टी

सात मुकदमे प्रयागराज में दर्ज
इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट से 58, फिरोजाबाद से 20, अलीगढ़ से 06, हाथरस से 55, मुरादाबाद से 40, अम्बेडकर नगर से 41, खीरी से 08, जालौन से 05, सहारनपुर से 85 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। दस जिलों में 20 कुल मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सात मुकदमे प्रयागराज में दर्ज हुए हैं।

कई पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल
एडीजी ने बताया कि 21 पुलिसकर्मी और 14 आम नगारिक इस घटना में घायल हुए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.