उप्र से गुजरात जा रही बस मप्र में दुर्घटनाग्रस्त, ‘इतने’ यात्रियों की नहीं हुई रात की सुबह

शाजापुर जिले में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इन्हें शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

162

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर 18 मई को तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक बस, ट्राला से टकरा गई। तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 15 से ज्यादा यात्रियों को उज्जैन ले जाया गया है। बस माधवगढ़ (उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। बस में सवार लोग एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

शाजापुर जिला अस्पताल में रखे गए हैं शव
मक्सी पुलिस के अनुसार यह हादसा दोंगता के पास हुआ। केस दर्ज कर लिया गया है। सभी शव शाजापुर जिला अस्पताल भेजे गए हैं। बस में 60 से 62 यात्री सवार थे। इनके नाम मालूम हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही तराना, कायथा और मक्सी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना तो बिहार में ऐसा है हाल

घटनास्थल पर दिल दहला देने वाला था दृश्य
थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली। शारदा ट्रेवल्स की बस (यूपी 75 एटी 4799) ट्राले से टकरा गई थी। बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। कुछ घायल सड़क पर पड़े थे, जबकि ज्यादातर बस के भीतर थे। कुछ यात्री उन्हें बाहर निकाल रहे थे। बस उत्तर प्रदेश से अहमदाबाद जा रही थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.