कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार, डिप्टी सीएम पर माने शिवकुमार, क्या आगे जारी रहेगी रार?

कर्नाटक कांग्रेस में हुए समझौते के अनुसार सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को कुछ बड़े मंत्रालयों के साथ उप मुख्यमंत्री पद दिया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा 18 मई की शाम बेंगलुरु में हो सकती है।

125

कांग्रेस नेतृत्व के फार्मूले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सहमत हो गए हैं। हालांकि कर्नाटक कांग्रेस में अंदरुनी नाटक खत्म हो गया है, यह कहना मुश्किल है। डीके शिवकुमार ने इस समझौते को दबाव में ही माना है और उनकी मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांक्षा कभी भी जाग सकती है। इस स्थिति में कर्नाटक कांग्रेस सरकार की हालत राजस्थान जैसी हो सकती है।

कांग्रेस की बैठक में फैसला
फिलहाल कर्नाटक में हुए समझौते के अनुसार सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को कुछ बड़े मंत्रालयों के साथ उप मुख्यमंत्री पद दिया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा 18 मई की शाम बेंगलुरु में हो सकती है। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ओडिशाः प्रधानमंत्री वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, 8000 करोड़ की इन परियोजनाओं का देंगे उपहार

डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास के बाहर सुरक्षाबल तैनात
इस बीच सूचना है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास के बाहर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि कर्नाटक पर मंथन जारी है। जब भी पार्टी कोई फैसला लेगी मीडिया को आधिकारिक रूप से बताया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.