जानिये, कौन हैं अर्जुन राम मेघवाल, जिन्हें किरेन रिजिजू की जगह बनाया गया कानून मंत्री

मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया गया है। अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। इसके साथ ही पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार किरेन रिजिजू को सौंपा गया है।

191

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर से 18 मई को इस बाबत जानकारी दी गई। प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर मंत्रालयों में फेरबदल की अनुमति दी है।

कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार, डिप्टी सीएम पर माने शिवकुमार, क्या आगे जारी रहेगी रार?

राष्ट्रपति भवन की ओर से साझा की गई जानकारी
राष्ट्रपति भवन की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार किरेन रिजिजू को सौंपा गया है। जबकि अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया।

न्यायपालिका के खिलाफ बयान देने के बाद विवाद
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के कई ऐसे बयान थे, जिसमें उन्होंने न्यायपालिका के कामकाज पर प्रश्नचिन्ह लगाए थे। उसके बाद से वे विवाद में आ गए थे, हालांकि फरवरी 2023 में उन्होंने स्पष्ट किया था कि देश में कार्यपालिका और न्यायपालिका में कोई विवाद नहीं चल रहा है।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी
भाजपा नेता एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में काम किया और राजस्थान सरकार में जिला मजिस्ट्रेट (कलेक्टर) के रूप में सेवा की।

राजनीतिक करियर
-70 वर्षीय नेता ने प्रधान मंत्री के रूप में मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान संसदीय मामलों, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक दशक से अधिक समय से भाजपा के सदस्य हैं।

-वर्ष 2009 में, मेघवाल बीकानेर से लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए और 2014 के आम चुनाव में 16 वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित हुए।

-एक सांसद के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, वे लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक थे। अध्यक्ष ने उन्हें निचले सदन में हाउस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी नामित किया।

-18 मई की सुबह राष्ट्रपति भवन से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ” अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री को, किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाए।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.