प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के मानिकपुर थाना क्षेत्र (Manikpur Police Station Area) में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस (Police) और आबकारी विभाग (Excise Department) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने इलाके के कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) के मुंदीपुर गांव स्थित आवास पर छापा मारा। छापेमारी (Raid) के दौरान घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। बरामद रकम इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को मौके पर ही गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी।
यह बड़ी कार्रवाई सीओ कुंडा के निर्देशन में की गई। शनिवार सुबह करीब आठ बजे मानिकपुर थाने की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने राजेश मिश्रा के घर को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को तलाशी के दौरान घर में बनी अलमारियों और बक्सों से बड़ी मात्रा में नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। अधिकारियों के अनुसार, बरामद कैश करोड़ों में हो सकता है, जिसकी गिनती पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नोट गिनने की मशीन से की जा रही है।
यह भी पढ़ें – America: शटडाउन के कारण अमेरिका में हवाई यात्रा बाधित, 2000 उड़ानें रद्द
यूपी-
जिला प्रतापगढ़ में गांजा तस्कर राजेश मिश्रा के घर से 2 करोड़ रुपए कैश मिला। ज्यादातर नोट 20, 50, 100 रुपए के थे। पॉलिथिन, झोले और बोरियों में नोट भरे थे। नोट गिनने को 4 मशीनें मंगानी पड़ीं। गांजा-स्मैक भी मिला।राजेश मिश्रा की पत्नी रीना मिश्रा, बेटी कोमल मिश्रा, बेटा… pic.twitter.com/9QgrRuBn9o
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 9, 2025
लंबे समय से तस्करी में लिप्त है राजेश मिश्रा
सूत्रों के अनुसार, राजेश मिश्रा लंबे समय से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में संलिप्त है। उस पर आरोप हैं कि उसने इसी अवैध कमाई से आलीशान मकान और कई अन्य संपत्तियां खड़ी की हैं। प्रशासन ने इससे पहले भी तस्कर राजेश की करोड़ों की अवैध संपत्ति को कुर्क किया था। माना जा रहा है कि उसका यह नेटवर्क सिर्फ जिले तक ही सीमित नहीं, बल्कि बाहर तक फैला हुआ है।
संपर्कों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस टीम बरामद दस्तावेजों और मोबाइल डेटा के आधार पर राजेश मिश्रा के संपर्कों की गहन पड़ताल कर रही है। छापेमारी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
इस मामले पर सीओ कुंडा ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि बरामद नकदी की गिनती पूरी होने के बाद रकम का ब्योरा तैयार कर आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। सीओ ने स्पष्ट किया कि राजेश मिश्रा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है और उसकी अवैध कमाई की पूरी जांच कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
