सोलापुर में दो वाहनों की टक्कर में 6 की मौत, 4 घायल

कर्नाटक राज्य के गुलबर्गा जिले में स्थित अलंद तहसील के अनुर गांव निवासी क्रूजर वाहन से अक्कलकोट में स्वामी समर्थ के दर्शन के लिए आए थे। शुक्रवार को सभी लोग दर्शन करने के बाद कर्नाटक की ओर लौट रहे थे।

163

सोलापुर जिले के अक्कलकोट तहसील क्षेत्र के शीरवालवाड़ी इलाके में शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे एक क्रूजर वाहन और सीमेंट ले जा रहे ट्रक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। घायलों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच अक्कलकोट उत्तर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक राज्य के गुलबर्गा जिले में स्थित अलंद तहसील के अनुर गांव निवासी क्रूजर वाहन से अक्कलकोट में स्वामी समर्थ के दर्शन के लिए आए थे। शुक्रवार को सभी लोग दर्शन करने के बाद कर्नाटक की ओर लौट रहे थे। इस दौरान शीरवालवाड़ी इलाके में क्रूजर वाहन सीमेंट ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गया। इस घटना में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें –आ जाओ खा नहीं जाउंगा! यूपी पुलिस के दिलफेंक दरोगा का वायरल व्हाट्स ऐप चैट दंग कर देगा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.