Imphal Airport पर विदेशी शराब की 519 बोतलें बरामद, हिरासत में इतने लोग

मणिपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंफाल एयरपोर्ट पर दिल्ली से इंडिगो की उड़ान से पहुंचे 15 लोगों को हिरासत में लिया।

49
Imphal Airport पर विदेशी शराब की 519 बोतलें बरामद, हिरासत में इतने लोग
Imphal Airport पर विदेशी शराब की 519 बोतलें बरामद, हिरासत में इतने लोग

मणिपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंफाल एयरपोर्ट पर दिल्ली से इंडिगो की उड़ान से पहुंचे 15 लोगों (6 महिलाएं और 9 पुरुष) को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई डीईएसएएम से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। (Imphal Airport)

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने यात्रियों के पास मौजूद 79 सामानों की तलाशी ली, जिसमें कुल 519 बोतल भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) बरामद हुई। जब्त शराब में जैक डेनियल्स, जेम्सन, जॉनी वॉकर, ग्लेनलिवेट, ग्लेनफिडिक, ग्लेनमोरांजी, मंकी शोल्डर, स्मिरनॉफ़, एब्सोल्यूट वोडका, जैकब्स क्रीक वाइन, ब्लू लेबल, ब्लैक लेबल सहित कई प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं। (Imphal Airport)

यह भी पढ़ें: लोकसभा से Taxation Amendment Bill पास, इन तीन कानूनों में संशोधन का रास्ता साफ

हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों तथा जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए सिंगजामेई थाना के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद जब्त शराब तथा संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंपा जाएगा। (Imphal Airport)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.