मुंबई के ट्रॉम्बे में घर का हिस्सा गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत, दो घायल

मुंबई नगर निगम सूत्रों के अनुसार मुंबई में ट्रॉम्बे के चिता कैंप के दत्त नगर झुग्गी में 29 अक्टूबर को घर का एक हिस्सा गिरने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई है।

88

मुंबई के ट्रॉम्बे में स्थित चिता कैंप के दत्त नगर झुग्गी में 29 अक्टूबर को घर का एक हिस्सा गिरने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई और एक बच्चे सहित दो घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

ये भी पढ़ें – गुजरात में समान नागरिक संहिता! चुनाव से पहले राज्य सरकार का मास्टर स्ट्रोक, उठाया ये कदम

मुंबई नगर निगम सूत्रों के अनुसार मुंबई में ट्रॉम्बे के चिता कैंप के दत्त नगर झुग्गी में शनिवार को घर का एक हिस्सा गिरने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई और एक बच्चे सहित दो घायल हो गए। यह घटना शनिवार शाम करीब 6:45 बजे हुई। इस मामले की जानकारी शाम 7:16 बजे अधिकारियों को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया। इस घटना में 4 वर्षीय बालक प्रणव अशोक माने बुरी तरह जख्मी हो गया था, उसे अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह इस घटना में घायल प्रिंस आशीष कोलजी और 45 वर्षीय जफर मंडल का इलाज राजावाडी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की जांच ट्रॉम्बे पुलिस की टीम कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.