Akalatara: तालाब में डूबा युवक, 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीर

तालाब में काफी देर तक खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया।

46
युवक दीपक कंवर का शव तालाब से निकाला गया
दीपक कंवर का शव तालाब से निकाला गया।

Akalatara: जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटघरी में मंगलवार को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कंवर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, दीपक कंवर किसी कारणवश गांव के तालाब में डूब गया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसकी सूचना तत्काल अकलतरा थाना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से युवक की तलाश शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें: Love Jihad News: धमकी और प्रताड़ना से तंग हिंदू छात्रा ने दी जान: क्या कट्टरपंथी मानसिकता के खिलाफ तय होगी कड़ी जवाबदेही?

तालाब में काफी देर तक खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गोताखोरों ने लगातार करीब चार घंटे तक तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार दीपक कंवर का शव तालाब से बाहर निकाला गया। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में तालाब में डूबा।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand में हाथी दांत तस्करी का हुआ भंडाफोड़! धर्मशाला से 3 दांत जब्त, तीन आरोपी जेल भेजे गए

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने तक तालाब के आसपास मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.