पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार (18 सितंबर) को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइंस क्षेत्र की एक मस्जिद को आत्मघाती विस्फोट का निशाना बनाया गया। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं, जिनमें से कई की स्थिति नाजुक बनी हुई है। (Pakistan)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को पुराने पुलिस लाइंस के प्रवेश द्वार से टकराया, जिससे भीषण धमाका हुआ। इस दौरान गोलीबारी भी की गई। गोलीबारी के बीच स्पेशल ब्रांच के भवन में एक और आत्मघाती विस्फोट को अंजाम दिया गया। तेज धमाके की वजह से मस्जिद का बाहरी ढांचा और एक दीवार पूरी तरह ढह गई, तथा आसपास गहरा गड्ढा बन गया। (Pakistan)
पुलिस के अनुसार, विस्फोट की घटना के पश्चात 7 आतंकवादियों ने पुलिस लाइंस के भीतर घुसपैठ करने का प्रयास किया था। इनमें से 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है, जिसमें एक सुसाइड बॉम्बर भी सम्मिलित है। (Pakistan)
TERRORISTAN BURNING 🔥
A powerful EXPLOSION followed by gunfire has rocked the Kohat Police Lines in Khyber Pakhtunkhwa during Friday prayers. 💥
Initial reports indicate the BLAST occurred at a police MOSQUE while worshippers were gathered. CASUALTIES are feared. https://t.co/bwc2oJB9Ax
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 18, 2026
आपातकाल घोषित
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद कोहाट जिला प्रशासन ने आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से कोहाट-हंगू मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (Pakistan)
इस आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस कृत्य की नैतिक जिम्मेदारी ‘इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान’ नामक आतंकी गठबंधन द्वारा ली गई है। यह संगठन विगत वर्ष अस्तित्व में आया था और इसके भीतर पाकिस्तान के अनेक उग्रवादी गुट सम्मिलित हैं। (Pakistan)
यह भी पढ़ें: Ujjain: मोहन भागवत का बड़ा बयान, युवाओं को समझाया धर्म और ‘रिलिजन’ के बीच फर्क
क्षेत्र में अशांति की स्थिति
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से उग्रवाद और संघर्ष की चपेट में है। यहां सक्रिय विभिन्न हथियारबंद समूह लगातार सरकारी और सैन्य ठिकानों को अपनी कार्रवाई का केंद्र बना रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, चालू वर्ष के शुरुआती महीनों में ही देश भर में सैकड़ों आतंकवादी वारदातें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है। (Pakistan)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
