Vande Bharat Metro: दिल्ली से आगरा तक चलेगी वंदे भारत मेट्रो, लोगों का सफर अब होगा आसान

भारतीय रेलवे देश के सभी प्रमुख शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की योजना पर काम कर रहा है। जिससे लोगों का सफर आसान हो सके।

331

नई दिल्ली (New Delhi) और आगरा (Agra) के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन (Vande Bharat Metro Train) का लाभ उठाया जा सकता है। जुलाई में इसका ट्रायल संभव है। रेलवे इसे लोकल ट्रेनों (Trains) की तर्ज पर चलाने की तैयारी कर रहा है। नई ट्रेनें चलने से आसपास के जिलों के यात्रियों (Passengers) को भी सुविधा मिलेगी।

वंदे भारत मेट्रो में 16 कोच होंगे और गति लगभग 160 किमी प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन से दिल्ली से आगरा की दूरी करीब डेढ़ घंटे में तय होगी। इसका ट्रायल जुलाई में होने की संभावना है। वर्तमान में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें आगरा से होकर गुजरती हैं। इसमें दो से चार घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने बूथवार वोटिंग प्रतिशत जारी करने से किया इनकार, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

वंदे भारत मेट्रो इंटरसिटी ट्रेनों का बेहतर विकल्प हो सकती है। स्पीड अधिक होने से समय की बचत होगी। पलवल से वृन्दावन तक वंदे भारत ट्रेन में सुरक्षा कवच प्रणाली का परीक्षण किया गया है। ये सफल भी रहा था। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.