केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की तबीयत बिगड़ी, जानिए क्या आई रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद एम्स की क्रिटिकल कार्डियक यूनिट में भर्ती कराया गया।

160

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी (Union Minister G. Kishan Reddy) को 30 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीने में जकड़न की शिकायत के बाद रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर उन्हें अस्पताल (Hospital) लाया गया। केंद्रीय मंत्री को कार्डियो न्यूरो सेंटर के कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। हालांकि, रेड्डी की स्थिति के बारे में कोई ताजा जानकारी अभी तक नहीं मिली है। एक दिन पहले यानी 29 अप्रैल को रेड्डी ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर ‘गंगा पुष्करला यात्रा पुरी-काशी अयोध्या’ भारत गौरव ट्रन को हरी झंडी दिखाई थी।

पहले गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री थे
भारतीय जनता पार्टी के सांसद जी. किशन रेड्डी ने जुलाई 2021 में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।

रेड्डी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार मिला
रेड्डी तेलंगाना के सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। बता दें कि जी किशन रेड्डी दिल की बीमारी वाले बच्चों के लिए काम करने के लिए जाने जाते हैं। रेड्डी को संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कार मिला है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.