Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों शिवभक्तों ने उठाया पवित्र गंगाजल

श्रावण मास के कांवड़ मेले में शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। मेले के चौथे दिन 31 लाख 50 हजार से अधिक कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

60
Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों शिवभक्तों ने उठाया पवित्र गंगाजल
Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों शिवभक्तों ने उठाया पवित्र गंगाजल

हरिद्वार। श्रावण मास के कांवड़ मेले में शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। मेले के चौथे दिन रविवार (2 अगस्त, 2026) को 31 लाख 50 हजार से अधिक कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही अब तक गंगाजल लेकर प्रस्थान करने वाले शिवभक्तों की कुल संख्या 76 लाख 85 हजार पहुंच गई है। (Kanwar Yatra 2026)

मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से रविवार शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेले के चौथे दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरिद्वार के विभिन्न घाटों से गंगाजल भरकर अपनी यात्रा शुरू की। (Kanwar Yatra 2026)

आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। (Kanwar Yatra 2026)

यह भी पढ़ें: British Museum से स्वदेश लौटेगी 11वीं सदी की मां सरस्वती की प्रतिमा, भारत लाने की तैयारी तेज

प्रशासन की शिवभक्तों से अपील
जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें। (Kanwar Yatra 2026)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.