ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री कांडा के ठिकानों पर रेड, क्या बेनकाब होगा करोड़ों के गबन का सच?

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के गुरुग्राम स्थित घर, दफ्तर और फार्महाउस पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

11
ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री कांडा के ठिकानों पर रेड, क्या बेनकाब होगा करोड़ों के गबन का सच?
Photo Source: Social Media

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के गुरुग्राम स्थित घर, दफ्तर और फार्महाउस पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। खबरों की माने तो यह पूरी कार्रवाई ‘वाटिका लिमिटेड’ नाम की रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है, जिस पर निवेशकों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है। (ED)

248 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा
जांच में सामने आया है कि कंपनी ने चार कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के नाम पर 661 निवेशकों से करीब 248.46 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने निवेशकों को समय पर प्रॉपर्टी का कब्जा, सुनिश्चित रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड का भरोसा दिया था, लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी किसी को कुछ नहीं मिला। (ED)


फंड डायवर्जन का शक
केंद्रीय एजेंसी को अंदेशा है कि निवेशकों का हड़पा गया पैसा हेराफेरी के जरिए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में ट्रांसफर किया गया था। फिलहाल, ईडी इस वित्तीय लेन-देन के असली स्रोत और ट्रेल का पता लगाने में जुटी है। (ED)

यह भी पढ़ें: Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार को दिया इतने महीने का समय

यह पूरी जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17 तहत की जा रही है, ताकि इस बड़े रियल एस्टेट घोटाले की परतें खोली जा सकें। (ED)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.