नितिन नवीन आज से दो दिवसीय MP दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।

11

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे इस दौरान इंदौर और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन यह पहला मध्य प्रदेश  का दौरा होगा। (MP)

भाजपा उज्जैन संभाग प्रभारी लता वानखेड़े (Lata Wankhede) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के अवसर पर तथा उनके 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन हो रहा है। वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उज्जैन के रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। (MP)

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नितिन नवीन आज दोपहर 1:45 बजे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:55 बजे गांधी नगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इंदौर के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे शाम करीब 5:05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। (MP)

उज्जैन में करेंगे रात्रि विश्राम
उज्जैन पहुंचने के बाद शाम करीब 6:45 बजे नितिन नवीन रामघाट जाएंगे। यहां वे मां शिप्रा की आरती में शामिल होने के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे। रात्रि विश्राम उज्जैन में करेंगे। (MP)

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सर्राफा बाजार में फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में लगातार चौथे दिन बदलाव नहीं

नितिन करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन
अगले दिन 18 सितंबर को नितिन नवीन श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे। करीब 10 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे। (MP)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.