First Sawan Monday: कांवड़ यात्रा के बीच प्रशासन का बड़ा कदम, मुरादाबाद में सभी स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद

जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने रविवार रात्रि जारी किए पत्र में कहा कि प्रथम सोमवार कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के द्वारा जनपद मुरादाबाद के विभिन्न मंदिरों में काफी संख्या में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाती है।

70
District Magistrate Dr. Rajendra Pansiya addressing the media
Dr. Rajendra Pansiya announces school closures for Sawan Monday.

First Sawan Monday: मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक के मद्देनजर 03 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित किया है।

इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों शिवभक्तों ने उठाया पवित्र गंगाजल

जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने रविवार रात्रि जारी किए पत्र में कहा कि प्रथम सोमवार कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के द्वारा जनपद मुरादाबाद के विभिन्न मंदिरों में काफी संख्या में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाती है कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना में सुगमता एवं सुविधाओं तथा छात्राओं के हितों के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित समस्त विद्यालयों, संस्थाओं, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में 03 अगस्त सोमवार का अवकाश घोषित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.