मध्य रेलवे की लोकल से यात्रा करते हैं? ये सूचना है विशेष आपके लिए

75

मध्य रेल, मुंबई मंडल विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर दिनांक 13.03.2022 को मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।

होंगे रखरखाव कार्य
ठाणे-कल्याण अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 09.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक और कुर्ला-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – रविवार को पश्चिम रेलवे मुंबई के स्टेशनों पर जम्बो ब्लॉक… ये है समय सारिणी

यह सेवाएं होंगी प्रभावित
मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ठाणे-कल्याण अप और डाउन फास्ट लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 08.16 बजे से शाम 04.17 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ये सेवाएं संबंधित हॉल्ट के अनुसार रूकेंगी। ये सेवाएं गंतव्य पर अपने निर्धारित समय से 10 मिनट की देरी से पहुंचेंगी। इसी प्रकार सुबह 08.40 बजे से शाम 04.58 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट, सेमी-फास्ट सेवाओं को कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ये सेवाएं संबंधित हॉल्ट के अनुसार रूकेंगी। ये सेवाएं गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

इसी प्रकार कुर्ला-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.34 बजे से दोपहर 03.54 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से वाशी, बेलापुर, पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.16 बजे से दोपहर 03.47 बजे तक पनवेल, बेलापुर, वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला और पनवेल और वाशी के बीच स्पेशल सेवाएं चलेंगी। इस दौरान हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक मेन लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन से यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.