सीबीआई ने छह घंटे मुंबई पुलिस आयुक्त से क्या पूछा? पढ़िये इस खबर में

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख हिरासत में हैं। उनसे संबंधित प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियां कर रही हैं।

107

मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पाण्डे से सीबीआई ने पूछताछ की। यह पूछताछ लगभग छह घंटे तक चली है। इसमें सीबीआई ने पुलिस आयुक्त से पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और ऑडियो क्लिप से संबंधित प्रश्न और जानकारियां प्राप्त की हैं। यह प्रकरण उस कथित ऑडियो क्लिप का है, जिस पर केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – ऐसे मिली भाजपा को उत्तर प्रदेश में विजय

सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पाण्डे पर अनिल देशमुख प्रकरण में गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप है, इस प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के हाथ है और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख लंबे काल से हिरासत में है। अनिल देशमुख के विरुद्ध कथित रूप से आपराधिक षड्यंत्र रचने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीकृत किया गया है। यह प्रकरण मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के उस आरोप के बाद सामने आया था, पूर्व जिसमें पूर्व आयुक्त ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री पर मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरिक्षक सचिन वाजे से सौ करोड़ रुपए की धन उगाही की बात करने का आरोप लगाया था।

ऐसा है प्रकरण
पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सीबीआई और सर्वोच्च न्यायालय में तत्कालीन कार्यकारी पुलिस महानिदेशक का पद संभाल रहे संजय पाण्डे का एक ऑडियो क्लिप दिया था। इस ऑडियो क्लिप में संजय पाण्डे और परमबीर सिंह का संभाषण है, जिसमें पाण्डे परमबीर सिंह अनिल देशमुख के विरुद्ध शिकायत को वापस लेने के लिए कह रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.