Auraiya Kavariyas row: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम बरबटपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब शिवालय में पहले जलाभिषेक करने को लेकर दो कांवड़िये और उनके परिजन आपस में भिड़ गए। मंदिर परिसर में शुरू हुआ विवाद बाद में गांव पहुंचकर हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। Auraiya Kavariyas row
यह भी पढ़ें : AIIMS Delhi: 12000 किमी दूर एम्स दिल्ली से अंटार्कटिका में रोबोट से अल्ट्रासाउंड
जलाभिषेक के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार बरबटपुर निवासी श्याम सिंह और अजय सिंह महाशिवरात्रि पर फर्रुखाबाद के श्रृंगीरामपुर से गंगाजल लेने गए थे। कांवड़ लेकर जब दोनों गांव के शिवालय पहुंचे तो पहले जलाभिषेक करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने पूजा-अर्चना की।Auraiya Kavariyas row
यह भी पढ़ें : Zimbabwe Vs Ireland: क्या जिम्बाब्वे रचेगा इतिहास? आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला
गांव लौटने पर की मारपीट
पूजा पाठ करने के बाद भी मामला यहीं शांत नहीं हुआ। गांव लौटने पर दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में श्याम सिंह, उनके भाई शिवकुमार और अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने अजय सिंह को चिचौली मेडिकल कॉलेज तथा श्याम सिंह को सैफई रेफर कर दिया। Auraiya Kavariyas row
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
अजय सिंह के पिता धुन्नू सिंह की तहरीर पर श्याम सिंह उर्फ राजू, शिवकुमार, राजकुमार और लखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष से श्याम सिंह के बेटे नीरज ने धर्म सिंह, मंगल सिंह, छुन्नू सिंह, कीरत सिंह, उत्तम सिंह व ब्रजेश के दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर कुल 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है। Auraiya Kavariyas row
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
