Bhiwadi Factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में अचानक भड़की आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

14

Bhiwadi Factory Fire: राजस्थान के खैरथल जिले के भिवाड़ी में शुक्रवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। रामपुरा मुंडाना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रितेश इंडस्ट्रीज में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में प्लास्टिक का दाना बनाने का काम होता है, जिसके चलते आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। फायर कर्मियों ने फैक्ट्री के अलग-अलग हिस्सों में पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

इसे भी पढ़ें: Diler Kharkiya Firing: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर चलीं गोलियां, फायरिंग के बाद सामने आया सनसनीखेज दावा

भिवाड़ी दमकल इंचार्ज राजू खान के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने की सूचना रात के समय मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में आग ने बड़ा रूप ले लिया। लगातार उठ रहे धुएं और लपटों के कारण आसपास की औद्योगिक इकाइयों में भी चिंता का माहौल बन गया।

फैक्ट्री में प्लास्टिक से जुड़ा उत्पादन होने के कारण आग को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। दमकल कर्मी लगातार आग को सीमित रखने और आसपास की दूसरी औद्योगिक इकाइयों तक इसके फैलाव को रोकने में जुटे हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: India Afghanistan Friendship Cup: भारत-अफगानिस्तान फ्रेंडशिप कप पर रोहन जेटली ने जताई खुशी, कही ये बड़ी बात

आग किस वजह से लगी, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। वहीं, फैक्ट्री में आग से कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका भी फिलहाल आकलन नहीं हो सका है। आग पूरी तरह बुझने और फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किए जाने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है। आग लगने के कारणों की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.