वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया मानवी हृदय

शुभांगी के पति मनीष गण्यारपवार ने उनका अंग दान करने का फैसला किया। इसके तुरंत बाद शुभांगी के पार्थिव शरीर को तत्काल क्रिम्स हॉस्पिटल से वोक्हार्ट ले जाया गया। वहां उनके अंग सफलतापूर्वक निकालने के बाद एक मरिज को किडनी, दूसरे को लिवर दान किया गया।

162

महाराष्ट्र के पुणे स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती सैनिक के हृदय प्रत्यारोपण के लिए वायुसेना ने नागपुर से मानव हृदय को सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया। एम्बुलेंस के सुचारू आवागमन के लिए नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल से हवाईअड्डा क्षेत्र तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था।

नागपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज में बतौर कंम्यूटर ऑपरेटर काम करने वाली शुभांगी गण्यारपवार को 20 जुलाई को अचानक ब्रेन हैमरेज हुआ। इलाज के दौरान 25 जुलाई को शुभांगी का निधन हो गया। वहीं शुभांगी के पति मनीष गण्यारपवार ने उनका अंग दान करने का फैसला किया। इसके तुरंत बाद शुभांगी के पार्थिव शरीर को तत्काल क्रिम्स हॉस्पिटल से वोक्हार्ट ले जाया गया। वहां उनके अंग सफलतापूर्वक निकालने के बाद एक मरिज को किडनी, दूसरे को लिवर दान किया गया। वहीं पुणे के आर्मी इन्स्टीट्यूट ऑफ कार्डियो थोरेसिक साइंसेज अस्पताल में भर्ती जवान को हृदय देने का फैसला हुआ।

मानवी हृदय एयरलिफ्ट करने के काम में भारतीय वायुसेना ने मदद की। भारतीय वायु सेना के विशेष एएन-32 विमान से जीवित हृदय पुणे पहुंचाया गया। इसी तरह, भारतीय वायु सेना की ओर से बुधवार को एक और जीवित हृदय को चंडीगढ़ से आर्मी अस्पताल दिल्ली पहुंचाया गया। खराब मौसम और ओलावृष्टि के बीच वायुसेना ने इस मिशन को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें – मुंबई के लिए मौसम विभाग की रेड अलर्ट, कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.