नासिक-शिरडी हाईवे पर भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, कई जख्मी

महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर पठारे के पास एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्री घायल हो गए हैं, जिनका साईंबाबा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

207

महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर पठारे के पास एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में 35 लोग घालय हो गए हैं, जिनमें 12 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों का साईंबाबा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। सीएम शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

35 लोग घायल
यह हादसा उस समय हुआ जब एक निजी बस मुंबई से सिन्नर की ओर जा रही थी, वहीं ट्रक शिरडी से सिन्नर की ओर जा रहा था। इसी बीच नासिक-शिरडी हाईवे पर ईशानेश्वर मंदिर के पास बस और ट्रक आपस में भिड़ गए। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 35 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था। लेकिन पुलिस और रेस्क्यू टीम की मदद से यातायात सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली इतनी ट्रेनें रद्द

पांच-पांच लाख मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्विटर के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नासिक-शिरडी राजमार्ग पर हुआ हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। हादसे में घायल लोगों का सरकारी खर्चे पर इलाज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.