Telephone conversation: ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन के बीच वैश्विक साझेदारी पर चर्चा, पीएम मोदी और एंडी बर्नहम ने रोडमैप और व्यापार पर जताया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने बर्नहम को पदभार संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

42
प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के पीएम बर्नहम की टेलीफोन वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी और एंडी बर्नहम के बीच टेलीफोन वार्ता हुई।

Telephone conversation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने बर्नहम को पदभार संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।(Telephone conversation)

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने भारत-ब्रिटेन विजन 2035 के अनुरूप प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की।(Telephone conversation)

दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के हाल ही में लागू होने का स्वागत किया। उन्होंने इस समझौते के तहत व्यापार और निवेश की संभावनाओं का पूरा लाभ उठाकर दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और कल्याण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।(Telephone conversation)

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री बर्नहम ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।(Telephone conversation)

ये भी पढ़ेंः Maharashtra: शिवकालीन तलवार के दर्शन और ‘हिंदू राष्ट्र’ का संकल्प, उमड़े शिवप्रेमी!

दोनों नेताओं ने भविष्य में भी नियमित संपर्क बनाए रखने और भारत-ब्रिटेन संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।(Telephone conversation)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.