Kanwar Mela-2026: डिजिटल सुरक्षा के अभेद्य घेरे में कांवड़ यात्रा! 24 घंटे एक्टिव रहेंगे साइबर कमांडो, अफवाह फैलाई तो खैर नहीं

52
साइबर कमांडो की ब्रीफिंग बैठक कांवड़ मेला-2026 के लिए
साइबर कमांडो की विशेष ब्रीफिंग कांवड़ मेला-2026 के लिए आयोजित की गई।

Kanwar Mela-2026:  कांवड़ मेला-2026 में लाखों श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने देश में पहली बार प्रशिक्षित साइबर कमांडो की विशेष तैनाती की है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये साइबर कमांडो साइबर स्पेस, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगे।(Kanwar Mela-2026)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में शुरू की गई इस व्यवस्था को आगामी महाकुंभ-2027 की साइबर सुरक्षा तैयारियों की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय स्थित पटेल भवन में शुक्रवार को तैनात साइबर कमांडो की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई।(Kanwar Mela-2026)

कांवड़ मेला-2026 के लिए हरिद्वार में तैनात किए गए साइबर कमांडो चार विशेष इकाइयों के माध्यम से काम करेंगे। इनमें साइबर सिक्योरिटी यूनिट,सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट,साइबर इंटेलिजेंस यूनिट और इंसिडेंट रिस्पांस यूनिट शामिल हैं। ये इकाइयां रियल टाइम आधार पर साइबर गतिविधियों की निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करेंगी।((Kanwar Mela-2026)

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, देशभर से प्रशिक्षित 31 साइबर कमांडो और राज्य के चार साइबर कमांडो हरिद्वार कंट्रोल रूम, कांवड़ सेल पटेल भवन और आईटीडीए में तैनात रहकर वर्चुअल दुनिया पर नजर रखेंगे। यह पहली बार है जब किसी बड़े धार्मिक आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था में विशेष रूप से प्रशिक्षित साइबर कमांडो को शामिल किया गया है।(Kanwar Mela-2026)

साइबर कमांडो सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों, अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं की पहचान करने के साथ ही श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधों पर भी नजर रखेंगे। इनमें फर्जी होटल और यात्रा बुकिंग, यूपीआई एवं क्यूआर कोड आधारित धोखाधड़ी, फिशिंग और अन्य ऑनलाइन ठगी के मामलों की निगरानी शामिल है।(Kanwar Mela-2026)

साइबर हेल्पलाइन-1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) से प्राप्त शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण कर संबंधित इकाइयों को त्वरित सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। साइबर माध्यम से कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। (Kanwar Mela-2026)

ब्रीफिंग में अधिकारियों ने साइबर कमांडो को आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग, साइबर इंटेलिजेंस के विश्लेषण और रियल टाइम सूचना आदान-प्रदान को मजबूत करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः  Telephone conversation: ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन के बीच वैश्विक साझेदारी पर चर्चा, पीएम मोदी और एंडी बर्नहम ने रोडमैप और व्यापार पर जताया भरोसा

उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि कांवड़ मेला-2026 में साइबर सुरक्षा की यह नई व्यवस्था भविष्य में महाकुंभ-2027 समेत देश के बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए तकनीक आधारित सुरक्षा मॉडल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के निदेशक तरुण उप्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (कानून व्यवस्था) लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) शान्तनु पाराशर, क्षेत्राधिकारी एसटीएफ ऋषि चमोला और आईटीडीए के महाप्रबंधक (साइबर सिक्योरिटी) अनिल जोशी उपस्थित रहे। गृह मंत्रालय की आई4सी प्रशिक्षण टीम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ी रही।(Kanwar Mela-2026)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.