Semicon India 2026: 17 सितंबर को सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का बड़ा मंच, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सम्मेलन में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य शृंखला से जुड़े वैश्विक और भारतीय उद्योगों के साथ नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और विद्यार्थी एक साझा मंच पर जुटेंगे।

2

Semicon India 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में सुबह करीब 10 बजे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन की थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सम्मेलन में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य शृंखला से जुड़े वैश्विक और भारतीय उद्योगों के साथ नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और विद्यार्थी एक साझा मंच पर जुटेंगे। आयोजन का उद्देश्य भारत में सहयोग, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए कुशल कार्यबल के विकास को गति देना है।

सम्मेलन में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के साथ-साथ डिस्प्ले उद्योग में तकनीकी प्रगति पर समानांतर सत्र आयोजित किए जाएंगे। रणनीतिक साझेदारी और संयुक्त उपक्रमों को बढ़ावा देने के लिए छह देशों की गोलमेज बैठकें होंगी। इसके अलावा महिला नेतृत्व पर केंद्रित विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Yemen के आसमान में बड़ा दावा, हूतियों ने सऊदी F-15 गिराने की कही बात

‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ में सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला के सभी प्रमुख चरणों को एकीकृत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर सामग्री और उपकरण से लेकर चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन, उन्नत पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और एकीकृत प्रणालियों तक की पूरी प्रक्रिया शामिल होगी। इस पूरी यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष ‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स’ वैल्यू चेन अनुभव केंद्र तैयार किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधियों समेत 600 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। आयोजन के दौरान करीब 50 हजार आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा 400 से अधिक शीर्ष कार्यकारी और 150 से अधिक वक्ता विभिन्न तकनीकी एवं रणनीतिक सत्रों में अपने विचार साझा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: गोल्ड बचाने जापान पहुंची भारतीय महिला टीम, कोच मजूमदार ने बताई रणनीति

प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड्स, सिंगापुर और स्वीडन के विशेष देश मंडप (कंट्री पैवेलियन)बनाए गए हैं। इसके अलावा 12 राज्यों के बूथ, स्टार्टअप पैवेलियन, नवाचार शोकेस, छात्र हैकथॉन और कार्यबल विकास पैवेलियन भी सम्मेलन का हिस्सा होंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.