MP government: अमित शाह ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

हमने एक बीमारू राज्य को 20 साल में विकसित राज्य के रूप में आगे ले जाने काम किया है। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नींव इन वर्षों में रखी गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ, तब से 2003 तक कांग्रेस का शासन रहा। मध्य प्रदेश को 53 साल में बीमारू राज्य बनाया।

200

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने यहां कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के 20 साल (2003-2023) का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेहद मेहनती बताते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमने एक बीमारू राज्य को देश के सबसे विकसित राज्य में पहुंचाने का प्रयास किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर करीब सवा 12 बजे वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजाभोज विमानतल पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। अमित शाह विमानतल से सीधे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने गरीब कल्याण महाअभियान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मिशन को लेकर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 20 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

यह भी पढ़ें – DRDO: तापस यूएवी चित्रदुर्ग टेस्ट रेंज में दुर्घटनाग्रस्त, जांच के आदेश

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने एक बीमारू राज्य को 20 साल में विकसित राज्य के रूप में आगे ले जाने काम किया है। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नींव इन वर्षों में रखी गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ, तब से 2003 तक कांग्रेस का शासन रहा। मध्य प्रदेश को 53 साल में बीमारू राज्य बनाया। आने वाले अमृतकाल का समय मध्य प्रदेश के लिए बेमिसाल साबित होगा। हर क्षेत्र में मप्र आगे बढ़ रहा है। मप्र के सभी अंचलों तक विकास पहुंचाया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में कहा कि एक समय था, जब मप्र को बीमारू राज्य कहा जाता था। डबल इंजन की सरकार ने विकास के कीर्तिमान गढ़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में 2014 से मध्य प्रदेश के विकास को गति मिली है। आजादी के अमृत काल में 2047 तक देश को गौरवशाली वैभवशाली बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है उसे पूरा करने में मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान करेगा। सिंचाई के क्षेत्र में मध्य प्रदेश में चमत्कार हुआ है। दोगुनी गति से एमपी प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सहयोग में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिला सशक्तिकरण में अभूतपूर्व काम हुआ। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य का तमगा दिया था। यह शब्द राजीव गांधी ने दिया था।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने गरीब कल्याण महाअभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। गरीब कल्याण महाअभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 20 वर्षों की उपलब्धियों की लघु फिल्म दिखाई गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की जानकारी फिल्म के माध्यम से दी गई।

भोपाल में कार्यक्रम के बाद शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए ग्वालियर जाएंगे। यहां से मप्र के मन में मोदी नाम से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसमें चुनाव से पहले प्रदेश में 40 लाख नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य देंगे। नए मतदाता और लाड़ली बहना पर फोकस होगा।

यह भी पढ़ें – Delhi: रानी झांसी रोड पर अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.