यूपी में माफिया मांग रहे हैं जान की भीख, ब्रजेश पाठक ने गिनाई सराकर की उपलब्धियां

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कुशीनगर के कसया में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां और विकास की योजनाएं गिनाई।

117
Deputy CM Brajesh Pathak
यूपी में माफिया मांग रहे हैं जान की भीख

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कुशीनगर के कसया में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां और विकास की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में माफिया गाड़ियों में बंदूक लेकर चलते थे। उनकी जगह अब जेल में है। 25 हजार से अधिक मुकादमा दर्ज किया गया है। योगीराज में माफिया गले में तख्ती लगाकर जान की भीख मांग रहे हैं।

हर गरीब को मिला पक्का मकान
भाजपा उम्मीदवार किरण जायसवाल को जीताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर शहरी गरीब को पक्का मकान मोदी व योगी की सरकार ने दिया है। हर गरीब को शौचालय दिया। माता-बहन व बुजुर्ग का सम्मान किया। 2014 से लगातार मोदी व 2017 से योगी की सरकार चल रही है। सरकार ने घोटालों को समाप्त कर योजनाओं का सीधा लाभ जनता को देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। निकायों में घर-घर जल पहुंच रहा है।

सम्मान निधि देकर किसानों का सम्मान
उन्होंने कहा कि पहले घर में बड़ी बीमारी पर गहना बिकता था, अब आयुष्मान भारत से 5 लाख की सहायता मिल रही है। 14 जिलों को छोड़ हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन गया है। किसानों को सम्मान निधि देकर उनका सम्मान किया गया। जनधन खाते में 1000 भेजकर भुखमरी से मौत की घटनाओं को रोका गया।

ये भी पढ़ें- यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 से पहले अयोध्या में मन्दिर बन जायेगा। अयोध्या में भव्य मंदिर इस सदी का अद्भुत काम है। अनुच्छेद-370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य कर सरकार ने अपना वादा पूरा किया। एक कतरा खून जम्मू में नही गिरा। भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए चिंता की ट्रिपल तलाक कानून बनाकर उनको सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया है।

ये भी देखें- दोस्ती मीठी बातें, कर देता था ऐसा खतरनाक काम

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.