Loksabha Election 2024: दिल्ली में चार नए चेहरे; वहीं यूपी में इन चार सांसदों के कटे टिकट

यह तीसरी बार पीएम मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान इस सीट से बड़ी जीत हासिल की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ और स्मृति ईरानी अमेठी से रिपीट चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों में सिर्फ चार सीटों पर ही नये नामों की घोषणा की गयी है।

102

Loksabha Election 2024: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) ने इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए 2 मार्च (शनिवार) को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उत्तर प्रदेश से 51 सीटों, पश्चिम बंगाल से 20, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात और राजस्थान से 15-15, केरल से 12, तेलंगाना से 9 सीटों, असम से 11, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 11-11,दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3,अरुणाचल प्रदेश से 2 और गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार और दमन और दीव से 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।

दिल्ली के 5 में से सिर्फ 1 उम्मीदवाए रिपीट
बीजेपी ने दिल्ली की 7 में से 5 सीटों पर नामों का ऐलान किया। पार्टी ने नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, चांदनी चौक से प्रवीण खडेलवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है। गौर करने की बात यह है की उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को छोड़ कर सभी 4 पूर्व सांसदों के टिकट कटे हैं जिनमे रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी और हर्ष वर्धन शामिल हैं। आज सुबह गौतम गंभीर ने सक्रिय राजनीति से दूर होने की घोषणा की है। वहीं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज आगामी चुनाव में चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी से बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: उप्र में भाजपा ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, पीएम और राजनाथ सिंह सहित 51 उम्मीदवार घोषित

उत्तर प्रदेश में सिर्फ चार नए चेहरे
यह तीसरी बार पीएम मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान इस सीट से बड़ी जीत हासिल की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ और स्मृति ईरानी अमेठी से रिपीट चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों में सिर्फ चार सीटों पर ही नये नामों की घोषणा की गयी है। इनमें से श्रावस्ती से साकेत मिश्रा, अंबेडकर नगर से रितेश पाण्डेय जो बसपा से भाजपा में आये हैं। वहीं जौनपुर से कृपाशंकर सिंह और नगीना से ओम प्रकाश का नाम शामिल है। इसी तरह कैराना से प्रदीप कुमार, मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान, नगीना सुरक्षित से ओम कुमार,रामपुर से घनश्याम लोधी,संभल से परमेश्वर लाल सैनी,अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, गौतमबुद्धनगर से डा. महेश शर्मा,बुलन्दशहर से डा. भोला सिंह, आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी राजकुमार चााहर, एटा से राजवीर सिंह राजू , आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप, खीरी से अजय मिश्रा टेनी,धौरहरा से रेखा वर्मा,सीतापुर से राजेश वर्मा,हरदोई सुरक्षित से जय प्रकाश रावत व मिश्रिख से अशोक कुमार रावत को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर पुराने चेहरों पर भाजपा का दांव, इन सीटों पर बढ़ी दावेदारों की धड़कन

वहीं उन्नाव से साक्षी महराज,मोहनलालगंज से कौशल किशोर,अमेठी से स्मृति ईरानी,प्रतापगढ़ से संगमलाल गुप्ता,फरूखाबाद से मुकेश राजपूत, इटावा से डा.राम शंकर कठेरिया, कन्नौज से सुब्रत पाठक,अकबरपुर से देवेन्द्र सिंह भोले,जालौन से भानु प्रताप वर्मा,झांसी से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल,बांदा से आर.के.सिंह पटेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति और बाराबंकी से उपेन्द्र सिंह रावत को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा गोण्डा से कीर्तिवर्धन सिंह,डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल,बस्ती से हरीश द्विवेदी,संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद,महराजगंज से पंकज चौधरी, गोरखपुर से रविकिशन,कुशीनगर से विजय कुमार दुबे,लालगंज सुरक्षित से नीलम सोनकर,आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव और सलेमपुर से रवीन्द्र कुशवाहा व चंदौली से महेन्द्र पाण्डेय को टिकट दिया गया है।

 

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.