Lok Sabha Elections: पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर पुराने चेहरों पर भाजपा का दांव, इन सीटों पर बढ़ी दावेदारों की धड़कन

भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है।

85

Lok Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने 2 मार्च की देर शाम लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी(First list of Lok Sabha candidates released) कर दी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश(Western Uttar Pradesh) की कई सीटों पर पुराने चेहरों पर भाजपा ने दांव(BJP bets on old faces) लगाया है। जबकि मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर जैसी सीटों पर कोई निर्णय नहीं होने से दावेदारों की धड़कन बढ़ गई है।

पुराने चेहरे को अहमियत
-भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर पुराने चेहरों को अहमियत दी है। इससे टिकट के नए दावेदारों को निराशा हाथ लगी है।

-भाजपा ने कैराना लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद प्रदीप कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। वह 2019 में भी सांसद चुने गए थे।

-मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से दो बार से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को भाजपा ने टिकट दिया है। वह 2024 और 2019 में भी सांसद चुने गए थे। 2019 के चुनाव में डॉ संजीव बालियान ने रालोद मुखिया रहे दिवंगत अजित सिंह को हराकर चुनाव जीता था।

-बुलंदशहर संसदीय सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद डॉ भोला सिंह को ही उम्मीदवार घोषित किया है। भोला सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का करीबी माना जाता है।

-इसी तरह गौतमबुद्ध नगर सीट से दो बार के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को भाजपा ने टिकट दिया है।

-नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर भाजपा ने नहटौर से विधायक ओमकुमार को टिकट दिया है। ओमकुमार नहटौर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार से विधायक चुनकर आ रहे हैं।

-रामपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद घनश्याम लोधी को भाजपा ने फिर से उम्मीदवार घोषित किया है।

 -संभल से परमेश्वर लाल सैनी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

-अमरोहा से पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर पर भाजपा ने फिर से दांवा लगाया है। 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंवर सिंह तंवर को 2019 में हार का सामना करना पड़ा था।

PM Modi In Bihar: प्रधानमंत्री का बिहार दौरा, बोले- बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज-ये मोदी की गारंटी

इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित होना बाकी
मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बागपत जैसी सीटों पर भाजपा ने स्थिति साफ नहीं की है। इनमें से दो सीट रालोद के खाते में जानी तय है। ऐसे में इन सीटों के दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत से डॉ सत्यपाल सिंह, गाजियाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह वर्तमान में सांसद हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.