Lok Sabha Elections: उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कही ये बात

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश का पूरे दुनिया में मान बढ़ा है। डिप्टी सीएम ने बिना नाम लिए कहा कि पिछली सरकारों में गाड़ी में जितना बड़ा झंडा लगा होता था,गाड़ी में उतना बड़ा गुंडा बैठा होता था। अब सारे गुंडे माफिया जेल में हैं।

99

Lok Sabha Elections: जो राम का नहीं वह कृष्ण का नहीं हो सकता,वह यादव समाज का भी नहीं हो सकता है। मथुरा में कृष्ण कन्हैया इंतजार कर रहे हैं, वहां जल्द बजेगी मुरली।

उक्त बातें जनपद के शिवपुरा बाजार के मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज परिसर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही।

कांग्रेस पर बोला हमला
डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस वा सपा परिवारवादी है। समाजवादी पार्टी में चाचा,भतीजा,भाई,मियां बीवी सभी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा में एक कार्यकर्ता ही सब कुछ होता है। कांग्रेस पर बरसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय में टूजी घोटाला, कॉमनवेल्थ खेल घोटाला,सिर्फ घोटाले हुए। कांग्रेस ने देश को सिर्फ खोखला करने का काम किया। देश में 2004 से 2014 तक हुए भ्रष्टाचार और घोटालों से पूरी दुनिया परिचित है। पूर्व की सरकारों में अनगिनत घोटाले हुए जिसका नतीजा है कि आज उनके कई मंत्री जेल में हैं। 2014 के बाद से देश भ्रष्टाचार मुक्त हुआ और विकास का डंका बजा।

गाड़ी में जितना बड़ा झंडा, उतना बड़ा गुंडा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश का पूरे दुनिया में मान बढ़ा है। डिप्टी सीएम ने बिना नाम लिए कहा कि पिछली सरकारों में गाड़ी में जितना बड़ा झंडा लगा होता था,गाड़ी में उतना बड़ा गुंडा बैठा होता था। अब सारे गुंडे माफिया जेल में हैं। भाजपा उम्मीदवार साकेत मिश्रा को भारी बहुमत से जीतने की अपील की।

Pakistan: पाक मंत्री ने पाकिस्तानी सरकार को दिखाया आइना, बोले- ‘पाकिस्तान भीख मांग रहा है, जबकि भारत…’

कार्यक्रम को भाजपा के जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, जिला प्रभारी शंकर दयाल पांडे,भाजपा उम्मीदवार साकेत मिश्रा ने संबोधित करते हुए एक बार पुनः नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

शिवपुरा में पहुंचने पर हैलीपेड पर डिप्टी सीएम का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, विधायक पलटू राम ने माल्यार्पण कर हेलीपैड पर स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.