Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर अनुराग ठाकुर ने कही ये बात

अनुराग ठाकुर ने कहा कि न्याय पत्र लाने वाली कांग्रेस ये क्यों नहीं बताती कि पिछले 7 दशक में देश के साथ सबसे ज़्यादा अन्याय करने वाली कांग्रेस पार्टी ही है।

63

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना के बसदेहरा व सलोह में एससी मोर्चा के सम्मेलनों को संबोधित किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र व महिलाओं के प्रति कांग्रेसी नेताओं के अभद्र बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जहां एक तरफ़ विकास की बात करती है, वहीं कांग्रेस सदा ही देश को पीछे ले जाने की सोच रखती है। हाल ही में जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश को पीछे ले जाने का इनका एजेंडा फिर से देखने को मिला। आज की कांग्रेस है, उसके पास न तो देश हित की नीतियां हैं और न ही देश के निर्माण का विजन इनके पास है।

Lok Sabha Elections 2024: नितिन गडकरी का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन? केंद्रीय मंत्री ने अपने बच्चों का जिक्र करते हुए कही ये बात

घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की सोच
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ़ झूठे दावों-वादों का पुलिंदा मात्र है। कांग्रेस ने 60 सालों में देश को सिर्फ़ छला है और इसी वजह से अब जनता इनके बहकावों में नहीं आने वाली है। इनके पूरा का पूरा घोषणा पत्र उनके मौजूदा क्रियाकलापों के विपरीत है।

महिलओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं कांग्रेस नेता
उन्होंने कहा कि महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस के शीर्ष से लेकर गली के नेता आये दिन महिलाओं के बारे में कैसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं ये किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने हमारी माननीय राष्ट्रपति जी से लेकर अन्य महिला सांसदों पर जो टिप्पणी करी वह उनकी महिला विरोधी सोच को दिखाता है।

70 वर्षों तक अन्याय करते रही कांग्रेस
अनुराग ने कहा कि न्याय पत्र लाने वाली कांग्रेस ये क्यों नहीं बताती कि पिछले 7 दशक में देश के साथ सबसे ज़्यादा अन्याय करने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। इनके किए घोटाले, दिए अत्याचार, थोपे आपातकाल को देश आज भी नहीं भूला है। यह लोग भारत के टुकड़े करना चाहते हैं और इस घोषणा पत्र में मानसिकता दिखती है कि देश को पीछे कैसे ले जाना चाहते हैं। जैसे देश की निगाहों में कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है उसी तरह इनका घोषणा पत्र भी सिर्फ़ खोखली बातों का पुलिंदा है”

कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज देश में कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। पहली बात तो कोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जता रहा दूसरे इनके कई नेताओं को जिन्हें टिकट मिल रही है वो वापस कर रहे हैं। क्योंकि इन्हें पता है कि आयेगा तो मोदी ही। आज देशभर में कांग्रेस का टिकट वापस करने की होड़ सी लग गई है। ये कांग्रेस पार्टी और इनके कुप्रबंधन को दर्शाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.