Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज! भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद

नायब सैनी के सीएम बनने के बाद आज हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

102

हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) के मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार मंगलवार (19 मार्च) की शाम 4.30 बजे होगा। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) मंगलवार को करनाल (Karnal) के घरौंडा में पूर्व सीएम मनोहर लाल और नए सीएम नायब सैनी के अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। कैबिनेट में केवल उन्हीं मंत्रियों (Ministers) को शपथ दिलाई जाएगी जिन्हें पहले शनिवार को विस्तार के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था। नए मंत्रियों में ज्यादातर मनोहर कैबिनेट के चेहरे होंगे।

अध्यक्ष जेपी नड्डा करनाल दौरे पर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा का दौरा करेंगे। वह दोपहर में राज्य के करनाल जिले के घरौंडा पहुंच रहे हैं। भाजपा ने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। भाजपा के एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12:25 बजे घरौंडा अनाज मंडी में अभिनंदन समारोह को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की तीसरी लिस्ट का इंतजार, उत्तर प्रदेश में कटेंगे कई दिग्गजों के टिकट; नए चेहरों को मिल सकता है मौका!

मंत्रिमंडल विस्तार
नायब सैनी के सीएम बनने के बाद आज हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज 5 से 7 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें कम से कम दो निर्दलीय विधायकों को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभय सिंह यादव को मंत्री बनाया जा सकता है. बड़खल विधानसभा से विधायक सीमा तिरखा और कमल गुप्ता या असीम गोयल में से किसी एक को मंत्री पद दिया जा सकता है। निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन को मंत्री पद दिया जा सकता है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.