Maharashtra: शिवसैनिक हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, कांग्रेस से मोह भंग का बताया कारण

आज की कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही। आज की कांग्रेस (Congress) केवल नकारात्मक राजनीति (Negative politics) कर रही है। जबकि मैं जन कल्याण और विकास की राजनीति में विश्वास करता है।

179

Maharashtra: रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र की राजनीति में एक नये अध्याय की शुरुआत हुई। मुंबई में कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) अपने भारी समर्थकों के साथ शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल (join) हो गये। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने उन्हें पुष्प गुच्छ और भगवाध्वज देकर शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल कराया।

पीएम मोदी और सीएम शिंदे के नेतृत्व पर जताया भरोसा
शिवसेना में शामिल होने के मौके पर मिलिंद देवड़ा ने कहा कि आज की कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही। आज की कांग्रेस (Congress) केवल नकारात्मक राजनीति (Negative politics) कर रही है। जबकि मैं जन कल्याण और विकास की राजनीति में विश्वास करता है। मिलिंद देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र में विकास का विश्वास व्यक्त किया।

विभिन्न समाज के कई पदाधिकारी भी हुए शिवसैनिक
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुंबई कांग्रेस के अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी ने भी शिवसेना का दामन थाम लिया। मिलिंद देवड़ा के साथ शिवसेना में शामिल होने वाले लोगों में राजस्थान, गुजराती, जैन और उत्तर भारतीय समाज से आने वाले विभिन्न विभागों और संस्थानों के पदाधिकारी हैं।

देवड़ा ने दक्षिण मुंबई सीट पर जताया था हक
मिलिंद देवड़ा कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से नाराज चल रहे थे। इस बीच दक्षिण मुंबई संसदीय सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना का कब्जा है। इसलिए दक्षिण मुंबई से उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए मिलिंद देवड़ा ने तीन दिन पहले पार्टी स्तर पर दक्षिण मुंबई सीट पर अपना हक जताया था, लेकिन उनकी मांग को प्रतिसाद नहीं मिला था। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। मौके पर शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य- Rajnath Singh

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.