Makar Sankranti: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से साथ उड़ाई पतंग

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के वेजपुर में रविवार को उत्तरायण का पर्व मनाया। वेजलपुर के विधायक अमित ठाकर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शाह ने पतंग उड़ाई।

213

Makar Sankranti: राज्य भर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सुबह से ही लोग छतों पर पहुंच कर पतंगबाजी (kite flying) में मशगूल हो गए। शोर करने वाले विभिन्न वाद्ययंत्रों के बीच पूरा आसमान सतरंगी पतंगों से छा गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी अहमदाबाद (Ahmedabad) के वेजलपुर में परंपरागत त्योहार का लुत्फ उठाया और पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं (party leaders-workers) से साथ पतंग उड़ाई।

जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के वेजपुर में रविवार को उत्तरायण का पर्व मनाया। वेजलपुर के विधायक अमित ठाकर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शाह ने पतंग उड़ाई। इससे पूर्व सुबह केन्द्रीय मंत्री शाह ने जमालपुर क्षेत्र में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किये। इसके अलावा शाम 4 बजे गांधीनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाने का केन्द्रीय मंत्री का कार्यक्रम हैं।

चांदलोढिया में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे पतंगबाजी
वह शाम 5 बजे भी अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के चांदलोढिया में कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी में शामिल होंगे। इसके बाद 15 जनवरी को शाह दियोदर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। बनास डेयरी परिसर में पशुपालकों और किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने भी सूरत स्थित अपने घर की छत पर पतंग उड़ाई।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – Cleanliness campaign: भाजपाध्यक्ष नड्डा ने दिल्ली के इस मंदिर से किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.