CM Yogi: दुनिया देखेगी भगवा का तेज, जापान-सिंगापुर में गूंजेगा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का डंका!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान का दौरा आधुनिक भारत के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। रविवार, 22 फरवरी 2026 से शुरू हो रही इस यात्रा का सबसे प्रभावशाली पहलू मुख्यमंत्री का पारंपरिक भगवा कुर्ता और चोला है।

332
CM Yogi Adityanath waving during his tour in Singapore and Japan.
CM Yogi Adityanath represents India in traditional attire abroad.

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान का दौरा आधुनिक भारत के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। रविवार, 22 फरवरी 2026 से शुरू हो रही इस यात्रा का सबसे प्रभावशाली पहलू मुख्यमंत्री का पारंपरिक भगवा कुर्ता और चोला है। यह पहली बार है जब कोई संवैधानिक पद पर बैठा प्रमुख अपने संन्यासी स्वरूप में किसी विदेशी भूमि पर आधिकारिक रूप से भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। भारत के लिए यह पल बेहद ही गौरान्वित करने वाला है। CM Yogi

यह भी पढ़ें : Manipur Unrest : मणिपुर की सड़कों पर 104 सुरक्षा नाके, उग्रवादियों के मंसूबों पर फिरा पानी

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और कूटनीति का मेल
योगी आदित्यनाथ का भगवा पहनना केवल एक व्यक्तिगत पहनावा नहीं, बल्कि ‘हिंदुत्व और विकास’ (Development with Identity) के उस सशक्त मॉडल का प्रतीक है, जिसे वह यूपी में लागू कर चुके हैं। जापान जैसे देश में, जहां बौद्ध धर्म की जड़ें हिंदू धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों से गहराई से जुड़ी हैं, वहां एक हिंदू संत का जाना भारतीय ‘सॉफ्ट पावर’ को नई ऊर्जा देगा। यह दौरा दुनिया को संदेश देगा कि भारत अपनी प्राचीन जड़ों और धार्मिक पहचान के साथ आधुनिक तकनीक को अपनाने में सक्षम है। CM Yogi

यह भी पढ़ें : Jan Ashirwad Yatra : असम के सभी जिलों में निकलेगी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’,जानें BJP का राज्यसभा चुनाव का प्लान

निवेश के साथ विरासत का सम्मान
मुख्यमंत्री का लक्ष्य यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है, लेकिन वे इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान की कीमत पर नहीं करना चाहते। सिंगापुर में सीएम ‘स्मार्ट गवर्नेंस’ के साथ-साथ भारतीय प्रवासियों (डायस्पोरा) के बीच हिंदुत्व के गौरव को साझा करेंगे। यहां सीएम योगी लगभग 25 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। मुख्य ध्यान शहरी विकास, स्मार्ट सिटी, जल प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स पार्कों पर होगा। CM Yogi

मंदिरों के साथ बौद्ध सर्किट जुड़ाव पर चर्चा
जापान में यामानाशी और क्योटो जैसे शहरों में सीएम योगी का स्वागत न केवल एक मुख्यमंत्री के रूप में, बल्कि एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में भी होगा। जापानी मंदिरों के साथ बौद्ध सर्किट (सारनाथ, कुशीनगर) के जुड़ाव पर चर्चा होगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को वैश्विक गति मिलेगी। यहां वे 8 प्रमुख औद्योगिक दिग्गजों (जैसे टोयोटा, सुजुकी, होंडा) से संवाद करेंगे। फोकस ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पर रहेगा। CM Yogi

जापान और सिंगापुर सिटी: मिनी ग्लोबल यूपी
ग्रेटर नोएडा (YEIDA) के तहत बनने वाली जापान और सिंगापुर सिटी केवल औद्योगिक क्षेत्र नहीं होंगे, बल्कि ये विदेशी निवेश और भारतीय संस्कृति के संगम स्थल बनेंगे। यह पीएम मोदी के ‘वाइब्रेंट गुजरात’ मॉडल का अगला और अधिक सांस्कृतिक संस्करण है, जहां हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन जैसी आधुनिक तकनीक और मंदिर जैसी प्राचीन विरासत साथ-साथ चलेंगी। CM Yogi

यह भी पढ़ें : Pakistan airstrikes: जंग की कगार पर पाक-अफगान! पाकिस्तान ने दागीं मिसाइलें, 23 मलबे में दबे

विरोधियों को संदेश और समर्थकों का गौरव
विश्लेषकों का मानना है कि सीएम योगी का यह कदम ‘सांस्कृतिक कूटनीति’ का शीर्ष है। जहां अतीत में नेता विदेश जाने पर पश्चिमी वेशभूषा अपनाते थे, वहीं योगी अपनी जड़ों पर कायम रहकर दुनिया को अपनी शर्तों पर आमंत्रित कर रहे हैं। जब जापान की मीडिया में ‘भगवाधारी सीएम’ की तस्वीरें छपेंगी, तो यह दुनिया भर के हिंदुओं के लिए आत्मसम्मान और सांस्कृतिक आत्मविश्वास का क्षण होगा। CM Yogi

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.